Showing posts with label हमारी सभ्यता का एलियन से कनेक्शन !. Show all posts
Showing posts with label हमारी सभ्यता का एलियन से कनेक्शन !. Show all posts

Thursday, 28 November 2013

हमारी सभ्यता का एलियन से कनेक्शन !



थोड़ा बचपन में झांके । और उस खुले आसामान को देखें जहां अनगिनत तारें हैं। क्या ये किसी सपनों की दुनिया जैसा नहीं था ? जब दिल करे तारों की गिनती शुरू कर दी । फिर भूलभुलैया में फंस गए तो ये मान लिया कि जितने सिर में बाल उससे भी कहीं ज्यादा तारें आसामान में हैं । सितारों की इस दुनिया में बड़ी सी आकृति, दुधिया सफेद जैसा चमकता गोला, के ऊपर छायादार आकृति को भी कभी खरगोश, कभी हाथी और न जाने क्या, क्या समझते रहे। ये दुनिया भी दिलचस्प थी । लेकिन समय के साथ ज्यों-ज्यों हम बड़े हुए तो समझते देर नहीं लगी कि आखिर क्यों हम आसामान में दिलचस्पी रखते थे ? निगाहें घंटों टिमटिमाते तारों पर आकर क्यों अटक जाती थी ? हमारा उससे क्या संबंध था ?
                    सौर परिवार से परिचय और धरती ग्रह है का ज्ञान सारे सपनों की वैज्ञानिक थ्योरी है । लेकिन मनुष्य का सितारों की दुनिया से और भी रिश्ता है । हम जो देखते आए हैं, जो सुनते रहे हैं और जिसे पढ़ा  है, उससे भी आगे कुछ ऐसा है जिस पर यकीन करना आसान नहीं है । लेकिन तर्क और सबूत हिला देने वाले हैं और सोचने पर विवश भी करते हैं । 



इरिक वॉन डेनिकेन (Erich von Däniken) ने ऐसी कई चीजों को जोड़ने की कोशिश की है जो मानव सभ्यता की अब तक सारी जानकारी को चुनौति देता है । इस पर बहुत विवाद भी है । लेकिन इरिक वॉन डेनिकन ने सोचने के तय पैमाना को बदलने की कोशिश की है । मसलन, क्या वाकई मनुष्य दुनिया का सबसे ताकतवर जीव है...क्या मानव सभ्यता ब्रह्मांड में सबसे समृद्ध है ? आखिर मनुष्य धरती पर क्यों है ?
इन सवालों से कोई भी दंग रह जाएगा । लेकिन उससे भी हैरान करने वाली थ्योरी ये है कि हमारी सभ्यता को दिशा देने का काम परग्रहियों ने किया था ? ये बात बहुत के गले नहीं उतरे। लेकिन परग्रहियों में हमारी दिलचस्पी भी किसी से छिपी नहीं है। कई पेंटिंग, रीति-रिवाज और विशाल कलाकृतियां जिसे प्राचीन सभ्यता की देन कहा जाता है । अगर उसका संबंध एलियन से जोड़ा जाए, तो कुछ कड़ी जुड़ती है । यहां तक कि हम जिन्हें भगवान मानते हैं वो भी एलियन के ईर्द-गिर्द घूमने लगता है । हालांकि गॉड की सत्ता है इस बात को नकारा नहीं गया है लेकिन जिसे देवदूत मानकर मानव सभ्यता पूजता है कहीं वो एलियन तो नहीं थे ? इस सवाल को भी सोचने पर विवश होना पड़ता है ।  
                     इरिक वॉन डेनिकेन किसी चीज को चुनौति देने के मकसद से थ्योरी पेश नहीं कर रहे हैं । वो विज्ञान की परंपरागत सोच से बाहर सोचने के लिए कह रहे हैं । डेनिकेन दुनिया के कई देशों में बेहतरीन कलाकृतियों से रू-ब-रू हो चुके हैं । उनकी थ्योरी के पीछे वजह है उनके सवाल । जो कलाकृतियों, पेटिंग और देवदूतों के किस्सों से उनके जेहन में पनपे । हो सकता है कि धरती पर एलियन का वजूद हो । ये भी हो सकता है कि डेनिकन की थ्योरी गलत हो । लेकिन प्रचीन परग्रहियों के विषय में उन्होंने सोचने का अंदाज तो जरूर ही बदल दिया है । टेलिविजन पर भी एक चैनल(हिस्ट्री-18) पर एंसिएंट एलियन नाम का एपिसोड खूब चर्चा में है । इस प्रोग्राम में एलियन और मानव सभ्यता के संबंध के तर्क सुने जा सकते हैं । ऐसी बातों का कभी यकीन भी हो जाता है और कभी बचपन में सितारों की दुनिया का दृश्य चलने लगता है ।  
                      
 



मेरी पहली किताब (MY FIRST BOOK)

साथियों, मैं ब्लॉग कम ही लिख पाता हूं, इसलिए नहीं कि लिखना नहीं चाहता । दरअसल मैंने लिखने का सारा वक्त अपनी किताब को दे दिया । एक विद्यार्थी...