Showing posts with label सवाल कई मगर निःशब्द जि़या !. Show all posts
Showing posts with label सवाल कई मगर निःशब्द जि़या !. Show all posts

Thursday, 6 June 2013

सवाल कई मगर निःशब्द जि़या !

मायानगरी का एक और सितारा निराशा के घने अंधकार में ओझल हो गया। फिल्मी दुनिया की चकाचैंध को अंधकार में तब्दील होते भी वक्त नहीं लगता। नाम, पैसा और शोहरत, एक ऐसा कॉकटेल जिसने रातों रात कई बॉलीवुड हस्तियों की जिंदगियां बदल दीं। शोहरत का नशा जब उतरा तो कई जिंदगियां ‘निःशब्द’ हो गईं। कई ऐसे सवाल इस खामोशी में दफन हो गए जिन्हें अब ढूंढ पाना भी संभव नहीं। बॉलीवुड में शोहरत कमाने की चाहत में नफीसा जिया खान बन गईं। 18 साल की उम्र में बिग बी अमिताभ के साथ फिल्मों में एंट्री, आमिर खान के साथ प्रसिद्धि और अक्षय के साथ फिल्मों में रोमांस कर लोगों की चहेती बनीं जि़या ने आखिर क्यों अपनी निजी जिंदगी से हार मान ली?



                                       परवीन बॉबी जैसी ग्लैमरस अभिनेत्री की मौत ने भी दुनिया को झंकझोर कर रख दिया था। 1986 में ‘अविनाश‘ के बाद परवीन रूपहले पर्दे से अचानक गायब ही हो गईं। तन्हाइयों ने उनके जीवन को इस कदर छलनी किया कि फिर लोगों के बीच परवीन तो नहीं लौटीं, उनके मरने की खबर ही पहुंची। फिल्मों में ट्रेजेडी क्वीन के नाम से प्रसिद्ध मीना कुमारी की असल जिंदगी भी दुःखों से सराबोर रही। नशे की लत में डूबी मीना का 39 वर्ष की आयु में निधन भी रहस्य बनकर ही उभरा। बॉलीवुड की रंगीनियों ने ही दिव्या भारती, सिल्क स्मिति, रूबी सिंह और नफीसा जोसफ जैसी कई अन्य अभिनेत्रियों की जानें भी ली हैं।
                                      ग्लैमर की दुनिया का ये काला सच कई बार सामने आता रहा है। लेकिन सवाल ये उठता है कि, क्या ग्लैमर वर्ल्ड में मिली शोहरत की भी कीमत चुकानी पड़ती है? और ये कीमत क्या जान से भी बढ़कर साबित हो सकती है? ये सच है कि बॉलीवुड के कई सितारे यही कीमत चुकाते आए हैं। कभी तन्हाई उनकी कातिल बनी है तो कभी शोहरत ने ही उन्हें खोखला कर दिया ।

मेरी पहली किताब (MY FIRST BOOK)

साथियों, मैं ब्लॉग कम ही लिख पाता हूं, इसलिए नहीं कि लिखना नहीं चाहता । दरअसल मैंने लिखने का सारा वक्त अपनी किताब को दे दिया । एक विद्यार्थी...